logo

कैसे रुकेगी तीसरी लहर : एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए 17 लोग रांची रेलवे स्टेशन से भागे

14208news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची : 
रांची रेलवे स्टेशन पर मेजिस्ट्रेट की नियुक्ति के बावजूद 17 पॉजिटिव लोग भाग गए। उनकी जांच के बाद जब तक रिपोर्ट आती, यात्रीगण चलते बने। इस बीच कई लोगों को वहां मौजूद अधिकारियों ने रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। रेलवे स्टेशन पर लगे बैरिकेड को यात्रियों ने तोड़ डाला और मौके से भाग निकले। जबकि रांची जिला के उपायुक्त छवि रंजन ने साफ निर्देश दिया है कि दूसरे शहरों से आने वाले यात्रियों की जांच की जानी है और पॉजिटिव पाए गए लोगों को अस्पताल भेजा जाना है। लेकिन इसके ठीक विपरीत पॉजिटिव पाए गए लोग स्टेशन परिसर से भाग गए। 

यात्री सहयोग नहीं कर रहे, पुलिस बल होगी तैनात 
दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार एसडीएम ने कहा है कि यात्री प्रशासन का सहयोग नहीं कर रहे। उन्होंने इससे निबटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की बात कही है। उन्होंने बताया है कि यदि यात्री सहयोग नहीं करते हैं, तो अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करनी होगी और कड़ाई से निबटना होगा। 
बढ़ने लगे हैं मामले 
कोरोना की तीसरी लहर की संभावनाएं तेज हो गयी हैं। रांची और अन्य जिलों में फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। दूसरे शहरों से रांची आ रहे यात्रियों में से कई लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। इस बीच इस तरह की लापरवाही बड़ी परेशानी का सबब बन सकती है।